Suggested By Anupama Gupta
खोई हुई वस्तु का पता लगाने के लिए प्रश्न अंक विद्या में एक पद्धति है । जिसे आप खुद प्रयोग में लाकर जवाब पा सकते हैं।
सर्व प्रथम प्रश्नकर्ता से आप 1 से 108 के बीच का एक अंक पूछे। उसके द्वारा बताये अंक को 9 से भाग दें। शेष जो आये आगे लिखे अनुसार उसका उत्तर दें।
* शेष अंक 1 ( सूर्य का अंक है )
पूर्व में मिलने की आशा है।
* शेष अंक 2 ( चंद्र का अंक है )
वस्तु किसी स्त्री के पास होने की आशा है पर वापस नहीं मिलेगी।
* शेष अंक 3 ( गुरु का अंक है )
वस्तु वापिस मिल जायेगी। मित्रों और परिवार के लोगों से पूछें।
* शेष अंक 4 ( राहु का अंक है )
ढूढ़ने का प्रयास व्यर्थ है। वस्तु आप की लापरवाही से खोई है।
* शेष अंक 5 ( बुध का अंक है )
आप धैर्य रख्खें वस्तु वापस मिलने की आशा है।
* शेष अंक 6 ( शुक्र का अंक है )
वस्तु आप किसी को देकर भूल गए हैं। घर के दक्षिण पूर्व या रसोई घर में ढूंढने की चेष्टा करें
* शेष अंक 7 ( केतु का अंक है )
चिंता न करें खोई वस्तु मिल जायेगी।
* शेष अंक 8 ( शनि का अंक है )
खोई वस्तु मिलने की आशा नहीं है। वस्तु को भूल जाएँ तो अच्छा है।
* शेष अंक 9 या 0 ( मंगल का अंक है )
यदि खोई वस्तु आज मिल गई तो ठीक अन्यथा मिलने की कोई आशा नहीं है।
उदाहरण के लिए अगर प्रश्नकर्ता ने 83 अंक कहा है तो
83 को 9 से भाग दें
83÷9 = 2
शेष आया 2 जो चंद्रमा का अंक है।
वस्तु किसी स्त्री के पास है पर वापस प्राप्त नहीं होगी।
I lost my gold ring , please help me find it
I lost my gold ring , please help me find it
I lost my black beads chain and some other small items kept for repair in a small tin box in our bedroom
I lost my shawl gifted by my father, please help